पेट दर्द से छुटकारा पाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 16:05

पेट दर्द में तुरंत आराम देंगे ये घरेलू नुस्खे :-

मेथी दाना
मेथी दाने को थोड़ा सा भून लें और फिर उसे पीसकर पाउडर बना लें। इसे गर्म पानी के साथ लें। ध्यान रहे कि मेथी दाना ज्यादा न सिके व पानी भी ज्यादा गर्म न हो।

अनार
अनार में कई गुणकारी तत्व होते हैं। अगर गैस के कारण पेट में दर्द है तो अनार के दानों को काले नमक के साथ लें, इससे आपको राहत महसूस होगी।

अदरक
चाय में अदरक को किसकर डालें। उसे अच्छे से उबलने दें और फिर दूध मिलाएं। इसके सेवन से दर्द में राहत मिलती है।

पुदीना
पुदीने के पत्ते को चबाएं या फिर 4 से 5 पत्तियों को एक कप पानी के साथ उबाल लें। पानी को गुनगुना होने दें और फिर सेवन करें।

ऐलोवेरा जूस
गैस, कब्ज, डायरिया जैसे कारणों से होने वाले पेट दर्द में ऐलोवेरा जूस काफी राहत देता है। आधा कप ऐलोवेरा जूस आपके पेट में जलन से लेकर दर्द को दूर कर देता है।

नींबू का रस
नींबू के रस के साथ काला नमक मिलाएं और आधा कप पानी डालें। इसे पीने के कुछ ही देर में पेट दर्द में कमी आएगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info